Powered By Blogger

Sunday, January 2, 2022

नव वर्ष 2022 कविता

हर पल नई सुबह हर क्षण है परिवर्तित हर पल बीत रहा है जीवन तो चलने का नाम नेक रास्ते देते पहचान सब कुछ नया नया है हर दिन नया नया है सोच नई हो जाए तो फूलों की बगिया खिल जाए नदियों की धाराएँ बिछ जाएँ चारों ओर हरित हो जाए खेतों में अनाज लहलहा जाए बच्चों में खुशियॉं छा जाए स्त्री पुरुषों के मन निर्मल हो जाएँ जीवन की लंबी पगडंडियों में खुशियों की क्यारी लगाएँ राग द्वेष लोभ मोह के कीड़ों को मन से दूर भगाएँ हर पल नयी सुबह को आओ गले लगाएँ। @डॉ वसुंधरा मिश्र, 1.1.22

No comments:

Post a Comment