Friday, April 22, 2022
बप्पी लहरी के निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि 2022
बप्पी लाहिड़ी
भारतीय गायक और संगीतकार (1952-2022)
याद आ रहा है तेरा प्यार: नहीं रहे बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार बप्पी लाहिड़ी , 69 साल की उम्र में ली अंतिम श्वास।
उन्होंने चलते चलते, सुरक्षा और डिस्को डांसर जैसे हिंदी फिल्म के म्यूजिक में एक अलग ही कंटेपररी स्टाइल को इंट्रोड्यूस किया।
बप्पी लाहिड़ी (जन्म; 27 नवम्बर 1952, मृत्यु 16 फरवरी 2022) हिन्दी फिल्मों के एक भारतीय प्रसिद्ध संगीतकार और गायक थे। सोने के गहनोँ से लदे बप्पी लाहिड़ी के संगीत में अगर डिस्को की चमक-दमक नज़र आती थी तो उनके कुछ गाने सादगी और गंभीरता से परिपूर्ण हैं। उनका असली नाम अलोकेश लाहिड़ी है। तीन साल की उम्र में उन्होंने तबला बजाना शुरू कर दिया था। जब वे 14 साल के हुए तो पहला संगीत दिया। इनका जन्म पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुआ था। इनके माता - पिता अपरेश लाहिड़ी और बांसुरी लाहिड़ी शास्त्रीय और श्यामा संगीत में बंगाली गायिका और संगीतकार दोनों थे।
हिंदी फिल्मों के यूंँ तो कई ऐसे गीत हैं, जिन्हें सुनकर पैर थिरकने लगते हैं लेकिन जिन गीतों पर पैर थिरकने के साथ दिल भी झूम उठे, ऐसे कई गीत बप्पी लाहिड़ी ने ही दिए।
बप्पी लाहिड़ी के निधन से फ़िल्म संगीत के 'पॉप-डिस्को संगीत' के एक युग का अंत हो गया।बड़ी बात यह है कि ये युग उन्होंने ही शुरू किया था।
इसे संयोग कहें या कुछ और कि बप्पी लाहिड़ी सचिन देव बर्मन के दीवाने थे। उन्हीं की शास्त्रीय धुनों से प्रभावित होकर वह फ़िल्मों में आए लेकिन मायानगरी ने बप्पी दा की शास्त्रीय धुनों को दरकिनार कर उन्हें 'डिस्को किंग' बना दिया।
बॉलीवुड में तीन साल में बना ली अपनी जगह
कुछ बांग्ला फ़िल्मों के बाद हिंदी फ़िल्मों में बतौर संगीत निर्देशक बप्पी लाहिड़ी की शुरुआत 1973 की फ़िल्म 'नन्हा शिकारी' से हुई थी. उस समय लक्ष्मीकान्त प्यारेलाल, कल्याणजी आनंद जी और आरडी बर्मन जैसे कई दिग्गज संगीतकारों की धूम थी।
ये राजेश खन्ना, जितेंद्र, धर्मेन्द्र, सुनील दत्त, शशि कपूर और अमिताभ बच्चन जैसे नायकों का ज़माना था।लेकिन बप्पी लाहिड़ी ने दिग्गज संगीतकारों के बीच भी सिर्फ़ तीन साल में ऐसी जगह बना ली थी कि वह जल्द ही ज्यादातर नायकों की पहली पसंद बन गए।
बप्पी लहरी के परिवार में उनकी पत्नी, बेटे बप्पा लाहिड़ी और बेटी रमा लाहिड़ी हैं।ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करे। ओम् शांति 🙏
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment