Friday, April 22, 2022
भवानीपुर एजूकेशन सोसाइटी कॉलेज को मिला सर्वश्रेष्ठ कॉलेज मदर टेरेसा इंटरनेशनल अवार्ड 2022
भवानीपुर एजूकेशन सोसाइटी कॉलेज को मिला सर्वश्रेष्ठ कॉलेज मदर टेरेसा इंटरनेशनल अवार्ड 2022---
भवानीपुर एजूकेशन सोसाइटी कॉलेज को शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए बेस्ट कॉलेज अंतर्राष्ट्रीय मदर टेरेसा अवार्ड 2022 प्रदान किया गया। कोलकाता के आईसीसीआर सभागार में 24 फरवरी को कॉलेज के डीन प्रो दिलीप शाह और विद्यार्थियों ने समवेत रूप से इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यह अवार्ड मदर टेरेसा की स्मृति में 2001 से शुरू किया गया है। मदर टेरेसा इंटरनेशनल अवार्ड कमेटी के सात सदस्यों द्वारा यह अवार्ड प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को दिया जाता है जो शिक्षा, संस्कृति, संगीत, सामाजिक कार्य, खेल, उद्योग, मीडिया, मेडिसिन, सर्वश्रेष्ठ प्रिंसिपल, सर्वश्रेष्ठ स्कूल और कॉलेज और राजनीतिक क्षेत्रों में गत इक्कीस वर्षों से दिया जा रहा है। दो सौ से अधिक अपने-अपने क्षेत्र में विशिष्ट व्यक्तित्व और संस्थाओं को अवार्ड दिया जा चुका है। भवानीपुर एजूकेशन सोसाइटी कॉलेज को शिक्षा के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का मदर टेरेसा इंटरनेशनल अवार्ड देने के लिए चुना गया है। यह अवार्ड राष्ट्रीय अल्पसंख्यक और कमजोर वर्ग आयोग के अंतर्गत पंजीकृत है।
जस्टिस श्यामल सेन(पश्चिम बंगाल के पूर्व गवर्नर, पूर्व न्यायाधीश कलकत्ता, चीफ़ पेट्रान हाईकोर्ट), एंथोनी अरुण बिश्वास (कमेटी चेयरमैन) द्वारा भवानीपुर एजूकेशन सोसाइटी कॉलेज के डीन प्रो दिलीप शाह को मदर टेरेसा अवार्ड 2022 प्रदान किया गया। इस अवसर पर पर कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्साहित होकर भाग लिया। इस कार्यक्रम की जानकारी दी डॉ वसुंधरा मिश्र ने ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment