Powered By Blogger

Monday, February 20, 2023

स्पीक फॉर इंडिया फेडरल बैंक द्वारा आयोजित वादविवाद 23

भवानीपुर कॉलेज के विद्यार्थियों ने फेडरल बैंक द्वारा आयोजित स्पीक फॉर इंडिया ने भाग लिया - - भवानीपुर एजूकेशन सोसाइटी कॉलेज के विद्यार्थियों ने स्पीक फॉर इंडिया वादविवाद प्रतियोगिता में भाग लिया। कॉलेज के डायरेक्टर जनरल डॉ सुमन मुखर्जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया । प्रत्येक वर्ष फेडरल बैंक द्वारा आयोजित स्पीक फॉर इंडिया वाद विवाद प्रतियोगिता में देश भर के विद्यार्थी भाग लेते हैं। डॉ सुमन मुखर्जी ने बताया कि यह अमीरी गरीबी जाति धर्म से परे युवाओं का ऐसा मंच।है जो विचारों की स्वतंत्र अभिव्यक्ति के साथ साथ विचार विमर्श को स्थान देता है। पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध एक्टर और डायरेक्टर अरिंदम सील ने कहा कि यह सही है कि आज के युग में मोबाइल की आवश्यकता है लेकिन ऊर्जा और सृजनात्मकता के लिए युवाओं को मोबाइल से दूर रहकर अपनी शक्ति को केंदित करना होगा । कार्यक्रम का आरंभ फेडरल बैंक के प्रमुख संतोष कुमार वीसी ने सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। बाद में जोनल प्रमुख साबू आर एस ने अध्यक्षीय वक्तव्य में वाद विवाद प्रतियोगिता के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से युवाओं में आत्मविश्वास, ज्ञान और विचारों का मंथन होता है। वहीं ऐई समय बांग्ला समाचार पत्र के प्रमुख संपादक हीरक बंदोपाध्याय ने भी अपने बहुमूल्य विचार रखे। इस कार्यक्रम के पार्टनर टाइम्स ऑफ इंडिया रहा। प्रणय किशोर नायक की गरिमामयी उपस्थिति रही। कई कॉलेज के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। भवानीपुर कॉलेज की छात्रा नम्रता चौधरी का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए डॉ वसुंधरा मिश्र ने बताया कि प्रतिभागियों को विषय वहीं पर दिए गए जिसमें पक्ष और विपक्ष में अपने विचार साझा किए। पुरस्कार और सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत युवा प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

No comments:

Post a Comment