Powered By Blogger

Thursday, February 23, 2023

कॉलेज पिकनिक 23 इबिजा

भवानीपुर कॉलेज ने पांच सौ विद्यार्थियों के साथ मनाई पिकनिक - - भवानीपुर एजूकेशन सोसाइटी कॉलेज की ओर से पांच सौ विद्यार्थियों ने डायमंड हार्बर रोड पर स्थित ईबीजा रिसोर्ट में पिकनिक मनाई। दस ट्रैवलर बसों द्वारा विद्यार्थियों के लिए व्यवस्था की गई।प्रत्येक बस में लगभग 20 शिक्षक और शिक्षिकाओं की देख रेख में विद्यार्थियों को पिकनिक स्थान पर लाया गया। विद्यार्थियों ने खेल, गीत, संगीत अन्त्याक्षरी, साइकिलिंग,जिप लाइन, बोटिंग, डिस्कोथेक, प्रकृति आदि विविध कार्यक्रमों में भाग लिया और आनंद उठाया। उद्यान में नाश्ता, लंच और हाई टी का भरपूर लुत्फ उठाया गया। प्रो मीनाक्षी चतुर्वेदी, डीन प्रो दिलीप शाह, प्रो दिव्या उदेशी, प्रो चंपा श्रीनिवासन, प्रो विवेक पटवारी, प्रो नितीन चतुर्वेदी, प्रो गोविंद दीवान, डॉ वसुंधरा मिश्र,प्रो हर्षित चोखानी, प्रो उजमा खान, प्रो गार्गी, प्रो चंदन कुमार झा, एनसीसी के कैडट अभिषेक कुमार सिंह, एलटी आदित्य राज और अॉफीसर कैडट अरित्रिका दूबे और गैर शैक्षणिक दिलीप दास ने पिकनिक को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।डीन प्रो दिलीप शाह ने जिप लाइन में भाग लेकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सभी का समूह चित्र लिया गया। डॉ वसुंधरा मिश्र ने बताया कि इस पिकनिक में बीए बीकॉम प्रातःकालीन, मध्याह्न, सांध्य सभी विभागों के छात्र छात्राओं ने अपना नाम दर्ज कराया।

No comments:

Post a Comment