Powered By Blogger

Monday, December 11, 2023

सन्मार्ग द्वारा आयोजित वाद संवाद में भवानीपुर कॉलेज के विद्यार्थियों को मिला टॉप टेन में स्थान---

सन्मार्ग द्वारा आयोजित वाद संवाद अॉडिशन में भवानीपुर एजूकेशन सोसाइटी कॉलेज के विद्यार्थियों का टॉप टेन में स्थान-- सन्मार्ग द्वारा आयोजित वाद संवाद के पांचवें संस्करण में भवानीपुर एजुकेशन सोसायटी कॉलेज के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया ।इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के 15 कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और सन्मार्ग की टीम ने अलग-अलग जाकर उनका चुनाव किया। सन्मार्ग की टीम ने बताया गया कि यह बहु प्रतिक्षित वाद संवाद का पांचवा संस्करण 1 दिसंबर यानी शुक्रवार को बड़े पैमाने पर आयोजित होने जा रहा है ।जिसका विषय है क्या स्मार्टफोन हमारे रिश्तों को अन स्मार्ट बना रहा है, इसमें भाग लेंगे शिवम पांडे। भवानीपुर कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम में युवा पैनलिस्ट को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। कार्यक्रम के विजेता को वाद संवाद के प्रतिष्ठित पैनल में जगह मिलने पर गोवा की यात्रा का उपहार भी दिया जाएगा। शुक्रवार को हुए इस कार्यक्रम में पूरे बंगाल के 15 कॉलेजों ने ऑडिशन राउंड में भाग लिया और पूजा छुट्टियों के बावजूद 10 दिनों में लगभग 80 प्रविष्टियां प्राप्त हुई ।इसमें शेष 10 शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों के साथ एक अंतिम राउंड आयोजित किया गया। कार्यक्रम के जज के तौर पर कुशल भारत ग्रुप के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, मोटिवेशनल स्पीकर नैना मोर, नेसेसिटी की संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वाति गौतम और ईस्ट इंडिया दास्तान गोल्स के सह संस्थापक पलाश चतुर्वेदी, शिव जायसवाल, दिनेश चंद्र बडेरा मौजूद थे। टॉप टेन छात्रों में भवानीपुर कॉलेज के श्रेयांश कुमार, उज्जवल करमचंदानी,यश पटनी रहे। अन्य कॉलेज के विद्यार्थियों में शिवम पांडे, प्रेम दीप झा,ओम्कार बनर्जी, किरण दीप कौर, अमृत ढाढरिया ,श्वेता कुमारी और गुंजा गुप्ता रहे। सन्मार्ग अपने मंच वाद संवाद के माध्यम से सामाजिक रूप से प्रासंगिक विषयों पर हिंदी में सार्थक संवाद और चर्चा के लिए एक मंच बनाने के लिए लगातार प्रयासरत रहा है। युवा और उनके दृष्टिकोण अभिन्न हैं और हमारे समाज की बदलती दिशा को दर्शाते हैं ।इसलिए उनकी राय को विकसित करना आवश्यक है। इसमें भवानीपुर कॉलेज का सदैव सहयोग रहा है ।भवानीपुर एजुकेशन सोसायटी कॉलेज कोलकाता के वाइस चेयरमैन मिराज डी शाह ने विजेता शिवम पांडे और किरण दीप कौर को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कॉलेज हमेशा हिंदी को प्रोत्साहित करता रहा है। हमारे विद्यार्थियों ने वाद-संवाद के हिस्सा लिया और टॉप 10 में स्थान प्राप्त किया जो महत्वपूर्ण है। सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम मे डॉक्टर आभा झा, डॉक्टर सम्पा सिन्हा,डॉक्टर वसुंधरा मिश्र, प्रोफेसर समीक्षा खंडूरी,प्रो मीनाक्षी चतुर्वेदी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की जानकारी दी डॉक्टर वसुंधरा मिश्र ने।

No comments:

Post a Comment