Powered By Blogger

Monday, December 11, 2023

टिप्पणी वाद संवाद संमार्ग हिंदी दैनिक

सन्मार्ग हिंदी दैनिक कोलकाता द्वारा आयोजित वाद संवाद प्रतियोगिता बहुत ही महत्वपूर्ण रही । वर्तमान समय में हमारे समाज में विभिन्न ज्वलंत मुद्दे हैं जिनके प्रति युवाओं को जागरूक होने की आवश्यकता है। भारतीय संस्कृति की जड़ें बहुत मजबूत रही हैं लेकिन क्या आधुनिक समाज में वृद्धा आश्रम, लिव इन रिलेशन जैसे परिवर्तन समाज के लिए ठीक है या फिर इतिहास के पुनर्लेखन पर विचार करने की आवश्यकता है क्या सही है? या हम अपने अतीत को तोड़- मडो़ड़ कर प्रस्तुत करें। सोशल मीडिया वरदान है या अभिशाप इस पर भी युवाओं के विचार जानने की आवश्यकता है।हमारे युवा या समाज डिजिटल युग में आगे बढ़ रहा है या उसके दुष्परिणाम झेल रहा है आदि पर पक्ष विपक्ष विषयों पर चर्चा की गई। सन्मार्ग द्वारा वाद संवाद की गई यह पहल काबिलेतारीफ है। भवानीपुर एजूकेशन सोसाइटी कॉलेज इस प्रकार के हिंदी संवाद वाद विवाद को प्रोत्साहित करता रहा है। हमारे विद्यार्थियों ने इस वाद विवाद में हिस्सा लिया है। भाषा कोई भी हो सकती है, अपनी राय देना हमारा अधिकार है।उज्जवल करमचंदानी श्रेयांस और यश को शुभकामनाएँ।

No comments:

Post a Comment