Powered By Blogger

Wednesday, January 4, 2023

नव वर्ष पर अर्चना गोष्ठी 22

नव वर्ष पर अर्चना संस्था की अग्रिम गोष्ठी - - - अर्चना संस्था की ओर से नव वर्ष की अग्रिम कविता गोष्ठी का आयोजन किया गया। सदस्यों ने कविता गीत दोहे कुंडलियाँ आदि की प्रस्तुति दी । देश के प्रति अपनी कृतज्ञता और प्रेम के भावों द्वारा विभिन्न विषयों पर भी अपने भावों को प्रदर्शित किया गया । कवयित्री हिम्मत चौरडिया ने गीत-जन्म दिया है जिसने तुमको, उनको देना मान रे।उनसे बढ़कर देव नहीं है,उनसे ही पहचान है।। कुण्डलिया-माटी म्हांरे देश री शक्ति भक्ति पेछाण। करां आरती चाव स्यूँ, जै जै राजस्थान।।सुनाया।मृदुला कोठारी ने खुद से खुद की कीमत लगाई है खुदी को कुछ ऊंँचा उठा लूंँ यह कसम खाई है, पृथ्वी उपासना तुम खेत है खलिहान तू, तू बीज है तू धान तू।, चंदा सुराना ने सुख है नारी दुख है नारी सुख काली का रूप है नारी ,तो संतोषी का रूप भी नारी,,खुले आसमान के नीचे बैठे हैं हम ठंडी हवाओं को महसूस कर रहे हैं। विद्या भंडारी ने मत उलझो तुम तुलनाओं में,जीवन ठहर जाएगा।और संगीत समाधान है हर समस्या का सुनाया ।संगीता चौधरी ने कविता मैंने किया नहीं किया कर पाया नहीं, दोहे - अभिनंदन है आपका, बाधा हरो गणेश। मनोकामना पूर्ण हो, मिटते सारे कलेश।।धनुष उठाया राम ने, राजा जनक निहाल।हर्षायी तब जानकी, पहना दी जयमाल।। सुनाए। डॉ वसुंधरा मिश्र ने देश में रंगों पर होनेवाली राजनीति को केंद्र बनाकर रंग रंग है, रंग दिखाते जीवन के चित्र, रंगों का जीवन से मिलना जीवन अर्थ सिखाता, सूखा गीला भारी हल्का सब रंगों का खेल कविता सुनाई। नौरतनमल भंडारी ने यहाॅ आता है हर कोई किरदार निभाने के लिए। , बङे नाजुक होते है,रिश्ते-नाते खींचिये नहीं इन्हें ,पल में टूट जाते है।, राहों में फूल भी है कांटें भी हैं चल सको तो साथ चलो।, इंदु चांडक ने नये वर्ष का आह्वान करते हुए सुनाया - फिर नये वर्ष की पदचाप सुनाई दी, झंकृत हो उठा थका सा अलसाया मन। गुलाब बैद ने अपने मधुर गीत आ गया बहारों का मौसम छा गया नजारों का मौसम से सभी का मन मोह लिया। संगीता चौधरी, हिम्मत चौरडिया, प्रसन्न चोपड़ा, मृदुला कोठारी, चन्द्रा सुराणा, गुलाब बैद, विद्या भंडारी, वसुंधरा मिश्र, इंदु चाँडक, नवरतन मल भंडारी सभी सदस्यों ने स्वरचित रचनाएँ सुनाई। जूम पर हुए इस कार्यक्रम का संचालन इंदु चांडक द्वारा की गई सरस्वती वंदना के साथ आरंभ हुआ। कार्यक्रम की जानकारी दी डॉ वसुंधरा मिश्र ने ।

No comments:

Post a Comment