Powered By Blogger

Wednesday, January 4, 2023

भवानीपुर कॉलेज के अध्यक्ष चंपक लाल दोशी जी का निधन

भवानीपुर एजूकेशन सोसाइटी कॉलेज के लोकप्रिय चंपक लाल ए दोशी जी का महाप्रयाण - - 14.11.2022 को प्रातः 8 बजे भवानीपुर एजूकेशन सोसाइटी कॉलेज के लोकप्रिय अध्यक्ष चंपक लाल दोशी जी नहीं रहे। विद्यार्थियों और शिक्षक गणों तथा मैनेजमेंट के सभी पदाधिकारियों में गहरा शोक व्याप्त है। इस अवसर पर राज्य की मुख्यमंत्री माननीय ममता बनर्जी ने शोक पत्र द्वारा समाज सेवी चंपक लाल ए दोशी जी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वहीं मेयर फिरहाद हकीम ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार के लोगों को सांत्वना प्रदान की। भवानीपुर कॉलेज के उपाध्यक्ष मिराज डी शाह, डायरेक्टर जनरल डॉ सुमन मुखर्जी, डीन प्रो दिलीप शाह और टीआईसी डॉ सुभब्रत गंगोपाध्याय एवं सभी शिक्षक गणों ने चंपक लाल ए दोशी जी का जाना समाज शिक्षा के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति बताई। ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करे एवं परिवार को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। ओम शांति ओम शांति ओम शांति।

No comments:

Post a Comment