Powered By Blogger

Sunday, August 6, 2023

हिंदी कार्यशाला 23 शिक्षा नीति

कलकत्ता गर्ल्स कॉलेज में नई शिक्षा नीति के तहत हिंदी पठन-पाठन एवं पाठ्यक्रम पर भवानीपुर एजूकेशन सोसाइटी के हिंदी विभाग ने कार्यशाला में भाग लिया हिंदी विभाग एवं आई क्यू ए सी, कलकत्ता गर्ल्स कॉलेज तथा हिंदी विभाग स्नातक अध्ययन बोर्ड, कलकत्ता विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला 13 जुलाई 2023 में हिंदी के सभी प्रोफेसर और हिंदी के शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर दीप प्रज्वलित कर कलकत्ता गर्ल्स कॉलेज की प्रिन्सिपल डॉ सत्या उपाध्याय, देवाशीष विश्वास, मैत्रीय भट्टाचार्य डॉ राज्यश्री शुक्ला और गणमान्य प्रमुख ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। डॉ राज्यश्री शुक्ला, यूजी बोर्ड के इंस्पेक्टर अॉफ कॉलेज देवाशीष विश्वास और गवर्निंग बॉडी की सदस्या मैत्रीय भट्टाचार्य ने भवानीपुर एजूकेशन सोसाइटी कॉलेज की ओर से डॉ वसुंधरा मिश्र और विभागाध्यक्ष डॉ कविता महलोत्रा ने भाग लिया। नई शिक्षा नीति में हिंदी पठन-पाठन एवं पाठ्यक्रम पर अपने महत्वपूर्ण विचारों को व्यक्त किया गया।कलकत्ता विश्वविद्यालय हिंदी विभाग डॉ राज्यश्री शुक्ला, सेंट पाल कॉलेज के विभागाध्यक्ष डॉ कमलेश पांडेय ने अपने वक्तव्य रखे। हिंदी कार्यशाला में हिंदी के विभिन्न पहलुओं पर विचार रखे गए। भोजनावकाश के पश्चात के सत्र में सभी शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने प्रश्नों और पेपर बनाने पर सुझाव आए हैं जिन्हें लिखित रूप में हिंदी विभाग स्नातक अध्ययन बोर्ड को दिया जाएगा। इस अवसर पर शिक्षायतन कॉलेज, स्कॉटिश चर्चकॉलेज, खिदिरपुर कॉलेज, विद्यासागर कॉलेज, गोखल मेमोरियल कॉलेज, जयपुरिया कॉलेज,लाल बाबा कॉलेज, रानी बिरला गर्ल्स कॉलेज आदि बत्तीस कॉलेजों के हिंदी अध्यापक और अध्यापिकाओं की उपस्थिति रही। जानकारी दी डॉ वसुंधरा मिश्र ने ।

No comments:

Post a Comment