Powered By Blogger

Sunday, August 20, 2023

अहिंसा और आज का समय विषय पर गोष्ठी

भारत जैन महामंडल लेडिज विंग कोलकाता ने अहिंसा और वर्तमान समय पर किया कार्यक्रम - - भारत जैन महामंडल लेडिज विंग कोलकाता ने अहिंसा और वर्तमान समय विषय पर अपना विशेष कार्यक्रम किया। प्रमुख अतिथि कोलकाता कमीश्नर विनीत गोयल ने अपने वक्तव्य में कहा कि वर्तमान समय में अपराध और हिंसा के रूप में भी परिवर्तन हुआ है। अब साइबर क्राइम बहुत फैल गया है। पहले बैंक डकैती होती थी परंतु अब डिजिटल तकनीक से आपके एकांउट्स से रूपये चले जाते हैं। कोलकाता पुलिस ने बंधु एप शुरू किया है जिसमें तुरंत अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा बच्चों, महिलाओं और वृद्धों तथा समाज के लोगों की मदद करने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। विभिन्न एप पर इजीडी करा सकते हैं। छपते छपते हिंदी दैनिक कोलकाता और ताजा टीवी के डायरेक्टर वरिष्ठ संपादक विश्वंभर नेवर ने कहा कि अहिंसा का सिद्धांत मरना है मारना नहीं। मानवता के लिए आप अपनी सेवाएं दें वही सबसे बड़ी सेवा है। वैसे जीवन में संघर्ष का होना जरूरी है। और कल्याण की भावना रखनी होगी तभी हिंसा कम हो सकती है। वहीं पूर्व सचिव वित्त विभाग पश्चिम बंगाल के सी एम बचछावत ने महावीर स्वामी के पंचशील सत्य अहिंसा अपरिग्रह अनेकांतवाद स्यादवाद आदि सिद्धांतों के विषय में विस्तार से जानकारी दी और परिवार समाज और देश के हित में गांधी जी की अहिंसा पर बात की। डॉ वसुंधरा मिश्र ने अपने वक्तव्य में कहा कि अहिंसा का संबंध धर्म, संस्कृति जाति, नस्ल, भाषा, रंग आदि सभी से है। नैतिकता के अभाव के कारण आज के समय में अत्याचार, बलात्कार और कई घिनौने कृत्य हो रहे हैं।गीता के श्लोक के साथ डॉ मिश्र ने कहा कि अहिंसा को लाने के लिए परिवार से शुरुआत करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में भारत जैन महामंडल लेडिज विंग कोलकाता की अध्यक्ष चंदा गोलछा ने राजस्थान ब्राह्मण संघ की अध्यक्ष दुर्गा व्यास, साहित्यिकी संस्था की अध्यक्ष विद्या भंडारी,राजस्थान महिला मंडल की किरन गुप्ता, पुष्पा गोयनका एवं लॉयन क्लब रोशनी की अध्यक्ष सरोज नरसरिया का उत्तरीय और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं से पधारे विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में नैतिकता और इंसान के मूल्यों और आदर्शों पर आधारित गीत प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन और संयोजन भारत जैन महामंडल लेडिज विंग कोलकाता की पूर्व अध्यक्ष सरोज भंसाली और पूर्व उपाध्यक्ष और सलाहकार अंजू सेठिया के द्वारा आयोजित किया गया। धन्यवाद दिया सरोज भंसाली ने। कार्यक्रम भारतीय भाषा परिषद के सभागार में आयोजित किया गया और चाय नाश्ते का इंतजाम किया गया।

No comments:

Post a Comment