Powered By Blogger

Sunday, August 6, 2023

रिपोर्ट स्वामीनारायण मंदिर

स्वामीनारायण मंदिर जोका में गुरु पूर्णिमा के दिन भव्य समारोह - - - गुरुपूर्णिमा के अवसर पर जोका रोड पर स्थित स्वामीनारायण मंदिर में भव्य समारोह का आयोजन एक जुलाई 2023 किया गया। स्वामीनारायण मंदिर के भूतल मंदिर में स्थापित स्वामीनारायण की स्वर्ण मूर्ति की पूजा अर्चना आरती की गई। डॉ वसुंधरा मिश्र ने बताया कि यह आयोजन मंदिर के प्रमुख पदाधिकारियों द्वारा किया गया। स्वामीनारायण के पदचिन्हों पर चलकर गुरु की कृपा से विश्व में 1200 से अधिक मंदिर हैं । सबसे बड़ी बात है कि 1100 से अधिक ज्ञानी संतों का निर्माण किया गया है। इस अवसर पर मंच पर उपस्थित सभी समकालीन संतों ने अपने वक्तव्य रखे। गुरु स्वामीनारायण और उनकी परंपरा के संतों के विडियो भी दिखाए गए और भजन द्वारा गुरु स्तुति की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों की उपस्थिति रही। सच्चे संतो के लक्षण और उनसे संबधित विभिन्न कथाएं सुनाई गई । हावड़ा, टॉलीगंज, कोलकाता,गुजरात और देश के विभिन्न स्थानों से आए लोगों ने गुरु की वंदन अर्चना की। वेद व्यास की स्मृति में यह पूर्व पूर्णिमा आयोजन है। प्रमुख साईं महाराज सच्चे संत थे इसी कारण भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम भी उनके सानिध्य में रहे। स्वामीनारायण मंदिर के हरि भक्त राम मोहन लाखोटिया सपत्नीक ने इस भव्य समारोह में सक्रिय रूप से योगदान दिया। इस अवसर पर भारतीय भाषा परिषद के डायरेक्टर प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ शंभूनाथ सपत्नीक , भवानीपुर कॉलेज की प्राध्यापिका डॉ वसुंधरा मिश्र, भारत जैन महामंडल लेडिज विंग कोलकाता की प्रमुख प्रतिनिधि अंजू सेठिया और सदस्य रूमा दास ने गुरु पूजा में भाग लिया। अंत में, सभी श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

No comments:

Post a Comment