Sunday, August 8, 2021
टिप्पणी :सावन में शिव को दूध चढ़ाना
गौ हत्या पाप है तो गाय का दूध का नाली में जाना महापाप है विषय पर वरिष्ठ संपादक विश्वंभर नेवर ने समाज की झूठी धार्मिक मान्यताओं पर बहुत अच्छा सवाल उठाया है। शिव जी पर दूध चढ़ाना अच्छा है लेकिन प्रतीकात्मक रूप से चढ़ाया जाए और दूध के पैकेट वहाँ गरीब बच्चों को बाँट दिया जाय तो मुझे लगता है इसके लिए कोई आपत्ति नहीं है। दूध का अधिकाधिक प्रयोग समाज का उच्च वर्ग ही करता है। मैंने तो कभी नहीं सुना कि मध्यम वर्ग या निम्न वर्ग ने मनो दूध चढ़ाया हो। उच्च वर्ग की नकल में सब बर्बाद हो रहे हैं। वहाँ धर्म नहीं, कर्म और कर्मकांड का बोलबाला है। आपने श्रावन के महीने में बहुत ही सही विषय चुना इसके लिए बधाई और शुभकामनाएं 🙏 डॉ वसुंधरा मिश्र, कोलकाता ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment