Powered By Blogger

Friday, August 6, 2021

बॉम्बे जहांगीर आर्ट गैलरी में "पक्षियों और प्रकृति विषयक श्रृंखला प्रदर्शनी भवन

बाम्बे जहांगीर आर्ट गैलरी में "पक्षियों और प्रकृति" विषयक श्रृंखला प्रदर्शनी : "भवरें और लहरें " उदासीनता की भावना सकारात्मक आनंद प्रदान करती है बशर्ते वह किसी अतीत या किसी स्थान से जुड़ी हो। रतिलाल कंसोदरिया सौराष्ट्र के एक सूखे क्षेत्र से आते हैं, जहां पानी और हरियाली दोनों की ही बहुत कमी थी। लेकिन वहां चलने वाली मंद बयार के प्रति उनका बहुत ही सुखद अनुभव था। इस जबर्दस्त प्रभाव का अनुभव उन्हें उस समय से ही हो गया था जब वे गाँव के आसपास के इलाकों में साईकिल चलाने का खेल खेलते , आसपास पक्षियों की उड़ान या आकाश में कोई हवाई जहाज की उड़ान देखते थे। उनकी मूर्तिकला दो प्रकार के भावों का प्रतिनिधित्व करती हैं। प्रथम यह है कि वे अपने आसपास के जीवन और वस्तुओं से आनंदित होने के भाव हैं। द्वितीय है पानी की कमी और निकासी के भावों की कल्पना के माध्यम से उसके महत्व को व्यक्त किया है। इस श्रृंखला में पक्षियों की आकृतियां उनकी मूर्तियों के अभिन्न अंग रहे है। उनकी मूर्ति कला में पक्षियों की दो श्रेणियों का चित्रण मिलता है। उन मूर्तियों में पक्षियों के एक वर्ग में उन पक्षियों का वर्णन है जो वास्तविक रूप में उनके अस्तित्व को दर्शाता है। उनकी मूर्तिकला में से एक "टॉय हाउस" है जिसमें बच्चे के घर के विषय में दर्शाया गया है जहां एक युवा लड़का पक्षियों को अपने झोपड़ी के अंदर कैद करने की कोशिश करता है ताकि वह उन्हें अपने खेल का साथी बना सके। इस प्रकार की झोपड़ी कपड़े, कढ़ाई या पेंट से बनी हुई प्रतीत होती है जो बांस या प्लास्टिक की ट्यूब के सहारे चित्रित की गईं हैं। घर का आकार एक बच्चे के बैठने और खेलने के लिए पर्याप्त बना है। दूसरी मूर्तिकला में "स्टोरी ऑफ दि चेयर" है जिसमें एक कुर्सी और उसके दिन प्रतिदिन के जीवन में उसकी उपयोगिता को दर्शाया गया है। जब कुर्सी काफी पुरानी हो जाती है तो वह पक्षियों के लिए एक जीवंत कोना बन जाती है। कुर्सी की सीट उन्हें शिकारियों के आक्रमण से सुरक्षा प्रदान करती हैं, रसोई बागवानी की लताओं के लिए सहारा देने के काम आती हैं। उसके पीछे वाली जगह अनचाही वस्तुओं को छिपाने के काम आती हैं। ऐसी मूर्तियां जो अनुभवों और वास्तविक वस्तुओं के निरीक्षण से बनती हैं वे कलाकार के कार्यों और विचारों को समझने के लिए बहुत ही मूर्त रूप प्रदान करती हैं। पक्षियों की दूसरी श्रेणी में उन पक्षियों के विषय में है जो मानव विचारों की तरह है। वे बिना किसी बाधा के उड़ते हुए किसी भी दूरी तक चले जाते हैं । उन्हें स्वतंत्र छोड़ देना चाहिए अन्यथा मानव मस्तिष्क उनकी कल्पना में स्वयं एक पक्षी के पिंजरे के रूप में कार्य करने लगता है । जब विचारों को स्वतंत्र छोड़ दिया जाता है तो अकेले ही एक रूप बनाने की प्रक्रिया में लग सकते हैं । अपने बचपन में उन्होंने पक्षियों को बहुत ही पास से निरीक्षण किया है । उन्होंने अपने दिन की शुरुआत पक्षियों का निरीक्षण करते हुए किया और गोधूलि बेला में एक साथ समूह में आने वाले पक्षियों के घर लौटने के आनंद को भी महसूस किया है। वहां बच्चों को बचपन से ही बड़ों द्वारा पक्षियों को दाना खिलाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता था । वे कहते थे कि यदि बसंत पंचमी पर पक्षियों को यथा संभव दाना खिलाया जाए तो बच्चे अपनी शिक्षा में अधिक सफलता प्राप्त करेंगे । देवी सरस्वती की पूजा बसंत पंचमी के अवसर पर की जाती है जो फरवरी महीने की शुरुआत में आती है। मुझे लगता है कि त्योहार के रूप में मनाने से यह बहुत ही सार्थक है क्योंकि बच्चों की आवश्यकता और उनकी महत्वाकांक्षाओं को बढ़ाने के लिए बहुत ही सूक्ष्म तरीका है। जिस क्षेत्र से वे आते हैं वह सूखा क्षेत्र है , जहां पक्षियों और जानवरों को खाना देना एक अनिवार्य आवश्यकता है । पक्षियों के साथ रहने और उनके साथ समय बिताने के कारण उन्होंने अपने अतीत को उन पक्षियों के माध्यम से पहचाना । उन्होंने पक्षियों की खुशी और दर्द की ध्वनियों के माध्यम से उन्हें समझना शुरू कर दिया । संभवत उनके साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया जैसे कि वह एक पक्षी की तरह स्वयं को व्यक्त करना चाहते हैं ,जैसे वह पक्षियों की तरह उड़ना चाहते हैं और आसपास की प्रकृति के साथ एक संबंध विकसित करना चाहते हैं , जैसे पक्षी करते हैं। एक बार उन्होंने एक मोती का सीप खोलकर देखा ,उसने उन्हें मोहित कर लिया और उन्होंने पक्षियों की एक ऐसी दुनिया की कल्पना की जिसमें अलौकिक शक्ति के साथ साथ उन पक्षियों की दुनिया में कीमती पक्षियों की भी देखभाल की जाती है । अपनी दूसरी मूर्ति "फ्रॉम द बूम ऑफ सेल " में जब पक्षी शाम की सुनहरी रोशनी के नीचे भोजन संग्रह का काम करने के बाद वे अपने घोसलों में लौटते हैं तो उनकी थकान का आनंद भी ले लेते हैं । उनकी दूसरी अन्य अभिव्यक्ति का रूप "वाटर्स " है । वे बताते हैं, मैं जहां गया था वहां मैंने एक ही स्थान पर बादलों को बहुतायत में देखा था, मेरी तीव्र इच्छा थी कि मैं उन्हें एक चक्र में रख दूं जो मेरे गांव की ओर घूमता हो क्योंकि वहां पर बादल दुर्लभ आगंतुक के रूप में आते हैं । मुझे अपने लोगों को इस तरह के उपहार देने की इच्छा थी। वे चाहते हैं कि पक्षियों को मुक्त रखा जाए और बादलों को वे पकड़ना चाहते हैं जो अपने आसपास जमा करने के लिए अन्य स्थानों से पानी लाते हैं । उनकी मूर्तियों की भिन्नता इसलिए भी है कि हवा का निरीक्षण करते हुए वास्तविक रूप में पानी के विषय को मूर्ति रूप में चित्रित किया गया है । इसकी अभिव्यक्तियों को कल्पनात्मक रूपों में ढाला गया है । कई बार इस तरह की मूर्तियां उनकी कल्पनाओं से उभर कर आई हैं जो हमें भगवान शिव, छोटे-छोटे देवी-देवताओं, "गंधर्व" और "किन्नर" या एंजेल्स की कल्पना की दंत कथाओं की याद दिलाते हैं जिनमें कुछ डरावने राक्षसों की आकृतियां भी हैं । कहीं-कहीं कल्पना का क्रम विस्मृत सा लगता है जबकि उसका मिलाजुला अर्थ निकलता है और कल्पनाओं के रूपों में है। दर्शकों को झटका भी लगेगा यदि " जिग सॉ " जैसे पज़ल गेम को गलत तरीके से मिलाया जाय भले ही वह सिंगल ब्लॉक में ही क्यों ना हो । उन्होंने पानी की जीवनी शक्ति को एक पात्र के माध्यम से अभिव्यक्त किया है और पक्षियों के भोजन खिलाने की प्रक्रिया को एक कटोरे की रचना के माध्यम से अभिव्यक्त किया है जिसे उनके कंपोजीशन में कई बार दोहराया गया है । उनकी कुछ रचनाएं निश्चित ही विपरीत बल को भी प्रस्तुत करती हैं जो कंपोजीशन को संतुलित करती है । जब चिड़ियों की उड़ान ऊपर की ओर होती है और तो नीचे के बल का संतुलन टहनियों, चिपचिपेपन और हाथों से होता है। मानव शरीर कई बार विचारोत्तेजक होता है और पूर्ण रूप का प्रतिनिधित्व नहीं करता , हाथ पैर के असामान्य खिंचाव बड़े माप की तुलना अपेक्षित शरीर के बड़े माप के साथ करते हैं। यह रचना को पूरा करने और उसके अर्थ को संप्रेषित करने के लिए किया जाता है। उनकी तकनीकी पूर्णता उल्लेखनीय है क्योंकि उनके रंगों की पॉलिशिंग या पतिना कसकुट रंगों के प्रकार और छाया, लंबा और शंकु के रूप, पतला पानी, महीन धूल जैसा दिखाई देना, पक्षियों और बादलों की गति, घोसलों की बुनावट और ऐसे ही इस प्रकार के बहुत से विस्तृत विवरण हैं जो इनकी मूर्तिकला की भाषा को संप्रेषित करती है। धातु को अनुकूल बनाने के लिए सावधानी लेनी पड़ती है। मैंने उनसे पूछा कि कैसे उन्होंने एक मध्यस्थ के रूप में कठोर धातु का उपयोग पानी की लहरों या हवा की लहरों जैसी संवेदनशील भावनाओं को ढालने में किया। उनका मानना है कि वे उन कोमल रूपों को कठोर वस्तुओं में स्थाई रूप से कैद कर देना चाहते हैं । - - - बालमनि एम प्रफुल्लित भावों के रूप - - - रतीलाल कंसोदरिया एक कुशल मूर्तिकार हैं जो जीवन की अनंत तरलता को धातुओं में ढाल लेते हैं। उन्होंने अपनी समग्रता में जीवन का आनंद लिया है और फिर अपनी मूर्तियों के माध्यम से उसे समझा है। यकीनन इसमें हृदय, मस्तिष्क और हाथों का एक अनूठा संयोजन मिलता है। उनके विषयों का दायरा बहुत विशाल है :बचपन की स्मृतियां, प्राकृतिक घटनाओं का प्रभाव, अद्भुत संसार के पक्षियों और जानवरों के दैनिक जीवन का सौंदर्य आदि । उनकी मूर्तियां सांस्कृतिक परंपरा की समकालीन हैं और वे धड़कते ग्रामीण जीवन के मनोरम दृश्यों और वर्तमान काल के विहंगम दृश्यों को प्रस्तुत करती हैं।जबकि उनकी कला किसी भी प्रकार की संकीर्णता से बिल्कुल ही परे है। वे दिव्य दृष्टि और एक संवेदनशील हृदय के मालिक हैं। इसलिए उनकी भावना एक विशेष अर्थ और असाधारण सुंदरता लिए हुए है जो उनकी कला की विशिष्टता है। इस अर्थ में यह कहना ठीक न होगा कि उनकी मूर्तियां "अतीत का मोह" या नोस्टेलजिया से या "जड़वत् क्षणों" से ग्रसित हैं । धातु में स्पंदित सर्वोच्च जीवनी शक्ति को बारहमासी रूपों में चित्रित किया गया है। मूर्तियों में यह रूप ठहराव नहीं लाते बल्कि निरंतर सभी के लिए विस्तृत रूप से बिखरे हुए हैं। कहा जा सकता है कि मूर्ति में जीवन की धड़कन है और ये मूर्ति स्वयं जीवंतता बनाए रखने की प्रेरणा प्रदान करती हैं । रतीलाल का जन्म सौराष्ट्र में एक किसान परिवार में विजातीय संस्कृति के साथ हुआ था। बचपन से ही वे बहुत बुद्धिमान थे। उन्होंने अपनी पंचेन्द्रियों सहित बचपन के सभी खेलों का आनंद लिया है । वे बहुत तेज दौड़ सकते थे। पक्षी उनके सबसे अच्छे मित्र थे। वे उनके कंधों पर बसेरा करते और उनके हाथों से दाना खाते विशेषकर तोते जो पालतू नहीं थे लेकिन फिर भी वे उनके साथ खेलते थे। गिलहरियां उनके पैरों के इर्द-गिर्द लोटती रहती थीं । इस बच्चे ने बहुत से खेल खेले और बड़ी उत्सुकता से आकाश के रंगावलियों का आनंद लिया। इस बच्चे के व्यक्तित्व के ऐसे असाधारण लक्षणों पर ध्यान देते हुए लोगों ने कहा था कि वह एक उत्कृष्ट कलाकार बनेगा। उनकी भविष्यवाणी सही निकली। शुरुआत में मेडिकल करियर के लिए जब वे तैयारी करने के लिए वडोदरा में गए, वहां फाइन आर्ट्स फैकल्टी से जुड़े और होनहार मूर्तिकार बने। रतीलाल कंसोदरिया की पहचान उनकी बहुत ही प्राचीन और कठिन मूर्ति पद्धति लोस्ट वैक्स के कारण है। यह पद्धति ग्यारह स्तरों से होकर गुजरती है, इसकी एक छोटी सी गलती भी पूरी मूर्ति को बिगाड़ने के लिए बहुत मायने रखती है। इसलिए इस कार्य के लिए गहन धैर्य, कठिन परिश्रम और कौशल की आवश्यकता होती है। वर्तमान में कंसोदरिया का नाम इस प्रकार की मूर्ति पद्धति में काम करने वाले लोगों में महत्वपूर्ण माना जाता है। धातु की मूर्ति कला के अलावा उन्होंने पत्थर और लकड़ी जैसे मीडिया में भी अपना आउटलेट प्राप्त किया है। उनकी श्रृंखला में पत्थरों पर पानी के अद्भुत रूप की छवि प्रदर्शित की गई है। एक नई और चुनौतीपूर्ण माध्यम के रूप में उन्होंने फटे हुए टायरों का प्रयोग किया। जो टायर हर व्यक्ति को गतिशील रखते हैं, अंततः जब वे नष्ट हो जाते हैं तो वही प्रकृति पर कहर ढाते हैं। कंसोदरिया ने इसके सृजनात्मकता पक्ष को देखा। विभिन्न आकारों में कटने और उस को व्यवस्थित करने के बाद वे इसे अनूठे फंतासी से संपन्न करते हैं। इस प्रकार गतिहीन टायर नई गति और नया जीवन प्राप्त करते हैं। कंसोदरिया की मूर्ति कला की एक विशिष्ट विशेषता यह है जो जीवन की अद्भुत अभिव्यक्ति प्रदान करती है। दर्द या पीड़ा का कोई भी चिह्न उनकी मूर्तियों में नहीं मिलता है । जीवन को पूर्णता में जीने की खुशी और उत्साह, धैर्य, गतिशीलता, आत्मसम्मान जैसी धमनियों का प्रवाह उनकी मूर्तियों में प्रवाहित होती रहती हैं। उनके मनुष्य चरित्र की शाखाएं धनी परिवारों से नहीं आते। उनके जीवन में आराम की कमी है लेकिन वे अपने वर्तमान आनंद को क्षति नहीं पहुंचने देते हैं। लेकिन वे सीमित चीजों में अपना असीमित आनंद खोज लेते हैं। इस प्रकार जीवन को सौंदर्यमय अवतार में निर्मित करते हैं। कंसोदरिया की उपलब्धि उनकी कलात्मकता के माध्यम से इस तरह जबरदस्त तथ्यों को उद्घाटित करती है। जब पक्षी हमारे चारों ओर फड़फड़ाते हैं तो गांव के लड़के ऐसे कटोरा लेकर बैठते हैं मानो भेंट दे रहे हो। इन हवाई प्राणियों का स्थान और स्थिति फोटोग्राफिक क्षणों के लिए इतनी प्रभावशाली है जो रतीलाल के विन्यास की उपलब्धियां हैं । इस प्रकार के नाटकीय क्षणों में चोर का पीछा करने का एक प्रमुख गुण है जिसमें पक्षी सरपट दौड़ते कुत्ते का पीछा कर रहे हैं क्योंकि वह अपने कैनिंग दांतो के बीच एक अन्य पक्षी को दृढ़ता से दबोच कर भाग जाता है। "द गेम ऑफ द गेट" में भी इसी प्रकार के क्षणों की विशिष्टता दिखाई पड़ती है जिसमें कुत्ते एक गोलाकार प्रेम के माध्यम से कूदने का कार्य करने वाले हैं, जो ग्रामीण मनोरंजन का ही एक रूप है। "आदमी- पक्षी" और "आदमी- जानवर" का एकीकरण के साथ-साथ पक्षी फार्म में एक साथ भूलभुलैया की तरह लिपटे हुए परिणाम हैं। पूर्व में दो पुरुषों और पक्षियों को एक गोलाकार रूप में इस तरह रखा गया है कि वह आंशिक रूप से इसके अंदर और बाहर दिखाई देते हैं। दूसरी मूर्ति में उसकी पीठ पर पड़ा है और कुत्ता उसके हाथ के नीचे से धक्का देते हुए उससे खेलते हुए उसकी टांगों को खींच रहा है, जबकि डरी हुई बिल्ली शीर्ष पर है, लड़के के हवा में ऊंचे किए पैर उस फ्रेम में सर्वोच्च बिंदु प्रदान करता है। यह चंचलता भी देखने वालों के लिए हास्य के पक्ष को उकसाने को दर्शाता है। रतीलाल वास्तव में जीवन की भावना और ग्रामीण सेटिंग में मनुष्य- पशु- पक्षी- पर्यावरण के बीच प्राकृतिक संबंधों के साथ शामिल रहे हैं । मूर्ति के विभिन्न जटिल रूपों की एकदम सटीक एक बार की कॉस्टिंग के लिए एक विशेष विशेषज्ञता का होना आवश्यक होता है, जब पिघली हुई धातु का प्रवाह प्रत्येक प्रकार के विस्तार, फैलाव और जनता के लिए होता है।रतिलाल कंसोदरिया ने इसमें बहुत ही उत्तम रूप में उपलब्धि प्राप्त की है जो दोषरहित और बड़े ही करीने से की गई है। आज भारत में कांन्स्य माध्यम से मूर्ति बनाने के लिए सर्वश्रेष्ठ युवा मूर्तिकार रतीलाल कंसोदरिया का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। - - - द्वारा प्रो. रतन परिमू "रतिराम कंसोदरिया का ग्रामीण जीवन जगत" सन् 1983-90 में बड़ौदा से मूर्ति कला का प्रशिक्षण पूर्ण करने के पश्चात कंसोदरिया बहुत वर्षों तक अपने आप को लकड़ी की खुदाई के काम से जुड़ा रखा। उन्होंने उसको सभी आकारों और चौड़ाई, लंबे और छोटे चौड़े झलाई और शाखाओं से चिपके हुए सभी आकारों और चौड़ाई में बनाया। वह बहुत ही कम क्यूबिकल ब्लॉक जैसे ठोस रूप की तरह एक घनाकार लॉक का चयन करते हैं जो विस्तार को सीमित कर देता है या सीमा को घेरने के लिए अपरिहार्य के रूप में सेवा करता है। इसके बजाय वे अनियमित आकार के वृक्ष के तने शाखाओं सहित जो अपने खड़ी और परिधि से परे है, उसे चुनते हैं। वह इस प्रकार स्वतंत्र होकर आवश्यक रूप से अलंकारिक संरचना में लकड़ी के माध्यम से काम करने में सक्षम थे इसलिए सक्षम थे, इसलिए अनिवार्य रूप से सार और तात्विक रूपों के विपरीत लकड़ी का उपयोग करने वाले कई मूर्तिकारों ने दर्शकों को अपनी तरह की एकमात्र संभावनाओं के रूप में उपयोग किया था। कंसोदरिया शायद इस तरह के प्रतिबंधों से ध्यान हटाकर उन्होंने अपने अजीबोगरीब रूप संवेदना की खोज कर ली थी। इस रूप संवेदना में मूर्तिकला की कोई सीमा नहीं दिखाई देती, जिसके आगे की दिशा में कल्पनिकता नहीं है, लेकिन इसमें कोई बदलाव नहीं होता है, लेकिन सभी दिशाओं में लगातार प्यास बढ़ती है जिससे मूर्तिकला का वजन घटता है और सभी दिशाओं में वह निरंतरता गतिशील होकर चलती रहती है। चूंकि पूर्ण विस्तार में सभी विवरण और न्यूनतम रूप प्रमुख ब्लॉक में खोदे जा सकें, पूर्ण रूप से कई छोटे या बड़े असंख्य संगुटिका या एकत्रीकरण के रूप में दिखाई पड़ते हैं, इन रूपों के लिए निरंतर गति और एक आकर्षक इच्छा का सुझाव देना, बिना रुके अंतरिक्ष में सभी दिशाओं में घूमने वाले पक्षियों के झुंड की तरह मूर्तिकला का यह रूप जो उभरकर आता है वह अंतरिक्ष की तरह ही अनंत है, जो बंधन मुक्त है। इस तरह के चरित्र का रूप आमतौर पर एक सजावटी जुड़े हुए की टुकड़ी के रूप में देखा जा सकता है या फिर आभूषण या सजावटी डिजाइनों के मैच, जो किसी एकल वस्तु को प्रभावित कर सकती है। लेकिन रतीलाल की मूर्तियां ना तो सजावटी हैं ना ही सजावटी विवरण से समझौता करती हैं बल्कि असीम गुड सर्वाधिक यूरोपीय रूपों को आभूषण की तरह है जिनमें से एक स्रोत चिनॉइसरी है लेकिन उसका भी प्रत्यक्ष प्रभाव नहीं है कोई यह दावा कर सकता है कि यह गुण उसके लिए एक व्यक्ति के रूप में अजीब है जो विशेष रूप से लकड़ी के साथ काम करते हुए उभरा है। जब उनकी कांस्य मूर्तियों की बात होती है, जिसके साथ वह मुख्य रूप से वर्तमान में काम कर रहे हैं। कोई आश्चर्य की बात नहीं है इस माध्यम में उनकी मूर्तियों की प्रदर्शनी का होना, एक वरिष्ठ आलोचक भी इसे कांस्य समझने की गलतियां कर सकता है जबकि वह लकड़ी के रूप में है। रतीलाल पहले से ही अपनी शाखा के लिए गर्म रेडिश पतिना की चमकदार पॉलिश को पसंद करते हैं जो इस तरह के भ्रम को संभव बनाता है। जिस रूप में वह लकड़ी द्वारा काम करना पसंद कर रहे थे, वे इस प्रकार के रूप की संरचना और घटकों को कांस्य में चित्रित करने की ओर ले जाते हैं जहां उनको उर्ध्वाधर या क्षितिज अभिविन्यास पर जोर देने के विशिष्ट गुरुत्व के विषय में सोचना नहीं पड़ता है। कांस्य में भी न केवल रूप निरंतर प्रवाह में होते हैं, बल्कि उर्ध्वाधर रेखा और सीधी समान उड़ान भरते प्रतीत होते हैं। वास्तव में उनमें से कुछ सचमुच पक्षी हैं जो हमेशा उड़ान में होते हैं और वहां एक कहानी बन कर लटक जाती है। रतीलाल क्यों ऐसे रूप या रूप घटकों को चुनते हैं जिस प्रकार वे अपनी कांस्य मूर्तियों में करते हैं? सबसे दिलचस्प घटना यह है कि उनके बचपन के अनुभवों के कई पहलुओं का सचेतन या अचेतन में उनके चरित्रों में वे विशेषताएं परिलक्षित होती हैं जो उनकी मूर्तिकला के कामों में उभर कर आता है। गांव में जन्म लेने वाला बच्चा होने के कारण उनको गांव के बड़े और लकड़ी की खुदाई द्वारा उत्पन्न कौशल और कार्यो ने आकर्षित किया था। उन्होंने सजावटी डिजाइन के साथ कृषि से संबंधित अपने सगे भाइयों के जुनून द्वारा उपकरणों को सजाने का काम निरीक्षण द्वारा सीखा। वे बहुत ही गर्व के साथ अपनी मां के कढ़ाई कार्य में उनकी विशिष्टता को भी याद करते हैं। इन अनुभवों में मूर्तिकार बनने की बचपन की महत्वाकांक्षा शामिल है और साथ ही साथ शुरुआत में वे लगातार लकड़ी की खुदाई का काम को करते रहे । गांव के जीवन की गतिविधियों और वातावरण के बारे में उनके बचपन के अनुभवों ने उनकी नवीनतम स्मृति में पूरी तरह से गति ला दी थी तभी उभरती हुई मूर्तिकला रूप का गठन एक कथा के साथ-साथ परिदृश्य उठा । यही कारण है कि एक हद तक उनके आकार क्षैतिज रूप से फैलते हैं जबकि जानवरों और पक्षियों को मानव आकृतियों के साथ साथ जोड़ा जाता है। मूर्तिकला स्वाभाविक रूप से एक परिदृश्य अंतरिक्ष में बदल जाता है जिसके भीतर नाटक होता है। इस प्रकार मूर्तिकला के भीतर जगह में अंतरिक्ष के चरित्र को लेते हैं, इसके बाहर एक अजीबोगरीब निरंतरता उभरती है और वास्तुकला के लिए पेंटिंग के साथ जुड़ी मूर्तिकला की समानता में अंतरिक्ष और अंतरिक्ष के बीच में उभरती है। वेअपनी वर्तमान पृष्ठभूमि के कारण पल और बल में अपनी रुचि की व्याख्या करते है जिसमें अपने शरीर के साथ बहुत सारी शारीरिक गतिविधियां शामिल होती हैं, जबकि अंग, आसन और मांसपेशियों का खिंचाव वाले दृश्य अवलोकन के लिए आकर्षक साईट्स हैं। ये ग्रामीण लोगों के बीच जीवन के लिए उत्साह है मात्र खिलौने और यात्रा नहीं हैं, जिसके लिए रतीलाल जवाबदेही भी हैं। यहां पर मैं सजावटी संबंधी प्रश्नों पर अपनी एक टिप्पणी दे सकता हूँ जो मानव शरीर के चिलमन, जानवरों के अंगों और पक्षियों के पंखों की निश्चित शैली का पूंजीभूत प्रभाव का परिणाम है। मैं, इसलिए कंसोदरिया के काम को पसंद करना चाहूंगा क्योंकि यह केवल हैंडीक्राफ्ट विषयक ही उन्मुख नहीं है और सजावट दृष्टिकोण के रूप में भी नहीं है बल्कि वे स्वाभाविक रूप से अर्थ पूर्ण है। मनुष्य और जानवरों दोनों के अंगों में एक निश्चित वृद्धि होने के परिणामस्वरूप ही पतलापन है लेकिन अव्यक्त ऊर्जा और रूपों के ताने में भी योगदान देता है। काफ़ी हद तक उनका दावा है कि सादगी के लिए तथाकथित प्राथमिकता वास्तव में कलाकार की सीमाओं के कारण हो सकती है। अंत में, हम कुछ कांस्य ले सकते हैं उदाहरणार्थ किनारी बुनी हुई खड़ी की गई खाट की मूर्ति और शीर्षक "विलेज सीन" या गांव का दृश्य जिसमें ठेठ भारतीय गृहस्थी के उद्देश्यों को मनुष्य आकृति, बिल्ली, गिलहरी और चिड़ियों को लिया गया है। यह भी विश्वास किया जाता है की नई बनी हुई खाट को तुरंत ही सोने के लिए उपयोग में नहीं लेना चाहिए, जब तक यह सुनिश्चित न हो जाए कि वहां" यम"(मृत्यु देव) नहीं आने वाला है। खाट मोटिफ को लेकर अन्य मान्यताएं भी हैं जैसे कि एक मामले में कुछ कुत्ते उसके चारों ओर दो लड़कों के साथ खेल रहे हों। उनका मूर्ति ग्रुप वास्तविक जीवन के मूल रूप से जुड़ा हुआ खड़ा है और इस प्रकार के एक ऐसे स्थान से घिरा है जहां दर्शकों के लिए भी स्थान है। अनुवादक : डॉ वसुंधरा मिश्र हिंदी प्रवक्ता, दि भवानीपुर एजूकेशन सोसाइटी कॉलेज, कोलकाता ईमेल :mishrakolkata@gmail.com मो. 9874977382

No comments:

Post a Comment