Powered By Blogger

Friday, March 31, 2023

भवानीपुर कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया रेड बुल डूडल कला का प्रदर्शन

भवानीपुर कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया रेड बुल डूडल कला का प्रदर्शन भवानीपुर एजूकेशन सोसाइटी कॉलेज के विद्यार्थियों ने रेड बुल डूडल आर्ट का प्रदर्शन किया जो रेड बुल की एक नयी पहल थी। जहां विद्यार्थियों को कला और तकनीक से युक्त रचनात्मक डूडलर्स के लिए नए अवसर मिले। 20 फरवरी 2023 को भवानीपुर एजुकेशन सोसाइटी कॉलेज में 50 से अधिक छात्रों ने कल्पनाशील डूडल के माध्यम से अपने दिमाग का इस्तेमाल कर कल्पनाओं की उड़ान भर नए नए रचनात्मक कार्यों में भाग लिया। प्रतियोगिता के लिए उन्हें डूडल आर्ट पेपर दिए गए, जिस पर उन्होंने अपने विचारों द्वारा डूडल बनाया और अपना आवेदन ऑनलाइन जमा किया। कॉलेज के दो बेहद प्रतिभाशाली डूडल कलाकारों, दिशानु साहा और स्वागतो मुखर्जी ने व्हाइटबोर्ड पर लुभावने डूडल बनाए। इस आयोजन की विशेषता यह थी कि इस रेड बुल डूडल आर्ट एक्टिवेशन में भाग लेने वाले 60 देशों में से प्रत्येक के एक विजेता को मई के महीने में एम्स्टर्डम में विश्व के अंतिम दिन ब्लॉकचेन पर अपना डूडल लाने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। डॉ वसुंधरा मिश्र ने बताया कि यह कार्यक्रम नेहल मेहता द्वारा आयोजित किया गया।

No comments:

Post a Comment