Saturday, March 4, 2023
मुक्ता मणि माला से
चतुर्थ मोती स्फुट पृष्ठ १
पृष्ठ 11-
1- उस दिन सिकंदर इसलिए रोया था उसने राज्य कमाया मगर जीवन गंवाकर।
2- मेजबान की आँखों में अगर प्रेम टपकता हो तो शेर की मांद में भी चले जाइये।
3- बहुत विचारों नहीं एक निश्चय वाला हो, महत्व होता है।
4- अवगुन नांव की पैंदी में छेद के समान है जो छोटा हो या बड़ा एक दिन उसे अवश्य डूबो देगा।
5- पद और धन सुनहरी बेड़ियाँ है पर है तो वे बेड़ियाँ ही।
6- पाप का प्रारंभ चाहे प्रातः काल की तरह चमकदार हो
मगर उसका अंत रात्री की तरह अंधकार पूर्ण ही होगा।
पृष्ठ 12-
1- चौदह रत्न - - -
श्री रंभा विष वारूणी अमी शंख गजराज।
धन्वंतरी धनु धनु तरु चंद्रमा मणि बाज
2- सप्तपुरि - -
अयोध्या मथुरा माया काशी काँची अवन्तिका
पुरी द्वारावतीश्च सप्तैत मोक्ष दायिका ।
3- पंच कुंवारी कन्या - - -
मन्दोदरी तारा अहिल्या कुंती द्रोपदी
4- धर्म के दस लक्षण - - -
धृति क्षमा दमो$स्तेयं शौच निन्दिय निग्रह धीर्विद्या सत्यमक्रोधो दशम् धर्म लक्षणम्।। (मनुस्मृति)
5- तप एक ही द्वै सो पठन तीन गान पय चार।
कृषि पाँच रण बहुत मिली अस कहि शास्त्र विचार।।
6- ब्रह्मचर्य अरू गृहस्थ है सकल जगत विख्यात।
वानप्रस्थ अरू संन्यास का पालन करिये तात।।
7- केहरी भेष भुजंगमणि पतिव्रता का गात।
शूरा शस्त्र कृपण धन जिवत्त न आवत हाथ।।
8- जो गुणवंता घर बसै तीन चीज की हानि।
तन छीजै और धन घटे तिरया न माने कहनि।
पृष्ठ 13---
9- हठ - - - -
बालहठ, त्रियाहठ, राजहठ, योगीहठ
10---व्रत - - - -
सत्यव्रत, मौनव्रत, भिक्षा व्रत, याचना व्रत, प्रेम व्रत
11--याद रखने योग्य - - -
जननी, जन्मभूमि, जन्मभाषा, जन्म संस्कृति
12-- लक्ष्मी की स्थिरता के लिए - - - -
मधुरभाषी, कर्तव्य कुशल, क्रूरता हीन, संयमी, उदार, प्रभु स्मरण
13--लक्ष्मी पलायन - - - -
पर वाहन पर कब्जा, पर घर पर कब्जा, पर वित्त पर कब्जा, पर जमीन पर कब्जा, पर जोरू पर कब्जा, पर खेत पर कब्जा, शारीरिक एवं मानसिक अस्वच्छता
14--राज पत्नी गुरौःपत्नी मित्र पत्नी तदैव च
प---- माता स्वमाता च पंचताः मातर स्मृताः
15---पंचमहापातक - - -
ब्राह्मण की हत्या करना, गाय की हत्या करना, माता-पिता की हत्या करना, गर्भ के संतान की हत्या करना, स्वर्ण की चोरी करना
16----ब्राह्मणोंं गोहनो च माता-पिता विनाशकः
गर्भ ध्वनि महापापी स्वर्ण स्तभी च पंचम
पृष्ठ 14 - - -
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment