Powered By Blogger

Saturday, March 4, 2023

मुक्ता मणि माला से

चतुर्थ मोती स्फुट पृष्ठ १ पृष्ठ 11- 1- उस दिन सिकंदर इसलिए रोया था उसने राज्य कमाया मगर जीवन गंवाकर। 2- मेजबान की आँखों में अगर प्रेम टपकता हो तो शेर की मांद में भी चले जाइये। 3- बहुत विचारों नहीं एक निश्चय वाला हो, महत्व होता है। 4- अवगुन नांव की पैंदी में छेद के समान है जो छोटा हो या बड़ा एक दिन उसे अवश्य डूबो देगा। 5- पद और धन सुनहरी बेड़ियाँ है पर है तो वे बेड़ियाँ ही। 6- पाप का प्रारंभ चाहे प्रातः काल की तरह चमकदार हो मगर उसका अंत रात्री की तरह अंधकार पूर्ण ही होगा। पृष्ठ 12- 1- चौदह रत्न - - - श्री रंभा विष वारूणी अमी शंख गजराज। धन्वंतरी धनु धनु तरु चंद्रमा मणि बाज 2- सप्तपुरि - - अयोध्या मथुरा माया काशी काँची अवन्तिका पुरी द्वारावतीश्च सप्तैत मोक्ष दायिका । 3- पंच कुंवारी कन्या - - - मन्दोदरी तारा अहिल्या कुंती द्रोपदी 4- धर्म के दस लक्षण - - - धृति क्षमा दमो$स्तेयं शौच निन्दिय निग्रह धीर्विद्या सत्यमक्रोधो दशम् धर्म लक्षणम्।। (मनुस्मृति) 5- तप एक ही द्वै सो पठन तीन गान पय चार। कृषि पाँच रण बहुत मिली अस कहि शास्त्र विचार।। 6- ब्रह्मचर्य अरू गृहस्थ है सकल जगत विख्यात। वानप्रस्थ अरू संन्यास का पालन करिये तात।। 7- केहरी भेष भुजंगमणि पतिव्रता का गात। शूरा शस्त्र कृपण धन जिवत्त न आवत हाथ।। 8- जो गुणवंता घर बसै तीन चीज की हानि। तन छीजै और धन घटे तिरया न माने कहनि। पृष्ठ 13--- 9- हठ - - - - बालहठ, त्रियाहठ, राजहठ, योगीहठ 10---व्रत - - - - सत्यव्रत, मौनव्रत, भिक्षा व्रत, याचना व्रत, प्रेम व्रत 11--याद रखने योग्य - - - जननी, जन्मभूमि, जन्मभाषा, जन्म संस्कृति 12-- लक्ष्मी की स्थिरता के लिए - - - - मधुरभाषी, कर्तव्य कुशल, क्रूरता हीन, संयमी, उदार, प्रभु स्मरण 13--लक्ष्मी पलायन - - - - पर वाहन पर कब्जा, पर घर पर कब्जा, पर वित्त पर कब्जा, पर जमीन पर कब्जा, पर जोरू पर कब्जा, पर खेत पर कब्जा, शारीरिक एवं मानसिक अस्वच्छता 14--राज पत्नी गुरौःपत्नी मित्र पत्नी तदैव च प---- माता स्वमाता च पंचताः मातर स्मृताः 15---पंचमहापातक - - - ब्राह्मण की हत्या करना, गाय की हत्या करना, माता-पिता की हत्या करना, गर्भ के संतान की हत्या करना, स्वर्ण की चोरी करना 16----ब्राह्मणोंं गोहनो च माता-पिता विनाशकः गर्भ ध्वनि महापापी स्वर्ण स्तभी च पंचम पृष्ठ 14 - - -

No comments:

Post a Comment