Friday, March 31, 2023
शिक्षकगणों ने किया सरगम देशभक्ति गीत अन्त्याक्षरी प्रतियोगिता
शिक्षकगणों ने किया सरगम देशभक्ति गीत अन्त्याक्षरी प्रतियोगिता-
भवानीपुर एजूकेशन सोसाइटी कॉलेज के बत्तीस शिक्षक और शिक्षिकाओं ने सरगम कार्यक्रम के अंतर्गत देश भक्ति गीत प्रतियोगिता में भाग लिया। अन्त्याक्षरी प्रतियोगिता में में साधारण, शब्द, गीत की पंक्तियाँ, धुन आदि राउंड दिए गए। आठ टीमें जिसमें आसाभरी, बिलावल, भैरव, भैरवी, काफी, कल्याण, खमाज, मारवा राग पर आधारित टीमें रहीं हैं। प्रत्येक टीम में चार शिक्षक और शिक्षिकाएंँ रहीं ।
सरगम अन्त्याक्षरी प्रतियोगिता भवानीपुर कॉलेज के पोलिटिकल साइंस विभाग की विभागाध्यक्ष अमला ढांढनिया द्वारा आयोजित की गई। इस अवसर पर कॉलेज के टीआईसी डॉ सुभब्रत गंगोपाध्याय ने सभी को संबोधित करते हुए अन्त्याक्षरी के इतिहास पर प्रकाश डाला। प्रिन्सिपल डॉ पिंकी साहा सरदार और देवाजानी गांगुली, डॉ तथागत सेन और एजूकेशन, हिंदी, बांग्ला, गुजराती, समाजशास्त्र, इतिहास, अंग्रेजी, गणित मॉसकम्युनिकेशन, खेल और गैर शैक्षणिक विभाग आदि आर्ट्स के विभिन्न विभागों के सभी विभागाध्यक्ष और सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का प्रारंभ एजूकेशन विभागाध्यक्ष डॉ रेखा नारिवाल के देश भक्ति गीत 'सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तान हमारा' से हुआ। प्रातःकालीन सत्र के शिक्षक प्रो नितिन चतुर्वेदी ने गिटार बजाया। बांग्ला और हिंदी के देशभक्ति गीतों को सभी प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
अन्त्याक्षरी प्रतियोगिता की शुरुआत हुई गीत आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं झांकी हिन्दुस्तान की इस मिट्टी को तिलक करें यह धरती है बलिदान की के साथ। अन्त्याक्षरी प्रतियोगिता में राग मारवा टीम ने सबसे अधिक अंक प्राप्त किए। राग काफी टीम द्वितीय स्थान पर रही और खमाज तृतीय स्थान पर रही । कार्यक्रम का संचालन किया डॉ वसुंधरा मिश्र (हिंदी विभाग) ,प्रो तृषा चटर्जी (पोलिटिकल साइंस) , प्रो सोहिनी चट्टोपाध्याय (पोलिटिकल साइंस) और प्रो स्तुति चक्रवर्ती (समाजशास्त्र) ने। धन्यवाद ज्ञापन दिया अमला ढांढनिया ने। जानकारी दी डॉ वसुंधरा मिश्र ने ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment