Sunday, February 18, 2024
श्री जैन विद्यालय हावड़ा में एकेडमी प्राइज़ विनर्स 2023 सेलेब्रेशन मनाया गया रिपोर्ट
श्री जैन विद्यालय हावड़ा की छात्राओं ने एकेडमी प्राइज़ विनर्स 2023 सेलेब्रेशन मनाया - -
श्री जैन विद्यालय हावड़ा प्रातःकालीन सत्र ने एकेडमी प्राइज़ विनर्स 2023 सेलेब्रेशन मनाया जिसमें प्रातःकालीन सत्र की छात्राओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्ति पर उच्चतम अंक वालों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में भवानीपुर एजूकेशन सोसाइटी कॉलेज की अध्यापिका साहित्य लेखिका कवयित्री डॉ वसुंधरा मिश्र और मनोवैज्ञानिक कौंसिलर आंखी गुप्ता को आमंत्रित किया गया। विद्यालय के संस्थापक श्री सरदार मल कांकरिया उपस्थित रहे। प्रातःकालीन विद्यालय की प्रिंसिपल मौसमी घोषाल ने सभी अतिथियों का स्वागत मुक्ता माला और हरे पौधे देकर किया। छात्राओं को संबोधित करते हुए आंखी घोषाल ने कहा कि बच्चों के पूर्ण विकास के लिए शारिरिक और मानसिक दोनों ही स्वस्थता आवश्यक है जो छात्र छात्राओं को अभिभावकों, शिक्षकों और परिवेश से मिलता है। डॉ वसुंधरा मिश्र ने अपना वक्तव्य रखते हुए कहा कि युवाओं को सपने बंद आंखों से नहीं, बल्कि खुली आंखों से देखने से ही पूरा होगा और उसके लिए आत्मविश्वास और समर्पण के भाव रखने होगें। सरदारमल कांकरिया ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बदलाव आ गया है। शिक्षिकाओं और अभिभावकों को अपने बच्चों का ध्यान रखना चाहिए। इस अवसर पर छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षिकाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सर्वप्रथम भाषण प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर अनुव्रत मुंबई द्वारा द्वितीय स्थान पर आने वाली छात्रा के भाषण से हुई जो बहुत ही पसंद किया गया। एल केजी की छात्राओं ने कोशिश करने वालों की हार नहीं होती, चिड़िया चीं चीं करती है आदि प्रस्तुति । जूनियर छात्राओं ने कविता पाठ, रवीन्द्र गीत और कबीर रहीम के दोहों की प्रस्तुति दी। राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आने वाली छात्रा को मुबंई में पुरस्कृत करने की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं देते हुए अंत में प्रिंसिपल मौसमी घोषाल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment