हर दिन एक नया दिन बन
हर बार साथ में लाते प्यार
जादू भरे शिव के सोमवार
मंगल से पूर्ण मंगलवार
बुद्धि विद्या से भरे बुधवार
वृहस्पति है रत्नों के भंडार
सुख-समृद्धि करे शुक्रवार
बुराई को भस्म करते शनिवार
सूर्य के रथ पर सवार रविवार
जीवन विकास पथ को देते संवार
@वसुंधरा मिश्र, भवानीपुर एजूकेशन सोसाइटी कॉलेज, कोलकाता
No comments:
Post a Comment