Saturday, May 6, 2023
अलका सरावगी के उपन्यास पर चर्चा गांधी और सरला देवी चौधरानी
अलका सरावगी के उपन्यास गांधी और सरला देवी चौधरानी बारह अध्याय पर चर्चा - - -
भवानीपुर कॉलेज में चार मई साढ़े दस बजे सुबह बुक रिडिंग सेशन के अंतर्गत कॉलेज की लाइब्रेरी में उपन्यासकार अलका सरावगी के नए उपन्यास 'गांधी और सरला देवी चौधरानी बारह अध्याय' पर चर्चा की गई। 2001 में कलिकथा वाया बाईपास उपन्यास के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित हिंदी की प्रसिद्ध लेखिका, कथाकार और उपन्यासकार अलका सरावगी का स्वागत किया डीन प्रो दिलीप शाह ने । 2023 में लिखे गए उपन्यास गांधी और सरला देवी चौधरानी में अलका सरावगी ने गांधी का सरला देवी चौधरानी से हुए प्लेटोनिक लव विषय और आध्यात्मिक पत्नी के विभिन्न पहलुओं को उजागर किया है। सरला देवी चौधरानी बंगाल के मशहूर परिवार रवीन्द्र नाथ टैगोर की बहन थीं। 25 विद्यार्थियों और शिक्षकों ने इसमें भाग लिया। लेखिका से रूबरू हुए और प्रश्न भी पूछे गए ।इस अवसर पर भारत जैन महामंडल लेडिज विंग कोलकाता की अध्यक्ष अंजू सेठिया, नेहा रामपुरिया और रूमा दास की एवं मीडिया से मेघा केजरीवाल और 25 विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। डीन अॉफिस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की मॉडरेटर डॉ वसुंधरा मिश्र रहीं जिन्होंने अलका सरावगी की पुस्तक पर चर्चा की।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment