Saturday, May 6, 2023
एएन ओ के उद्घाटन समारोह की रिपोर्ट
भवानीपुर एजूकेशन सोसाइटी कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन एओएन का उद्घाटन - -
आओ, जुटें, सहयोग करें - इस आदर्श वाक्य के साथ राष्ट्र सभा 2023 का उद्घाटन किया गया। 27 अप्रैल को दोपहर 3 बजे जुबली हॉल में बीईएससी एओएन
कोलकाता में स्थित ईस्ट इंडिया सर्किट में अग्रणी मॉडल संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के मॉडल के आधार पर कोविड के कारण तीन साल बाद आयोजित हुआ। एओएन मॉडल यूएन का यह छठा संस्करण है का उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। उद्घाटन समारोह की शुरुआत टीम द्वारा प्रस्तुत एक वीडियो के साथ की गई थी जिसमें छात्रों का आत्मविश्वास दिखाई दिया।
एओएन के उद्घाटन समारोह का आरंभ कॉलेज के शास्त्रीय नर्तकों द्वारा पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले का लोकनृत्य प्रस्तुति के साथ हुई जिसमें असतो मा सद्गमय और शांति का संदेश दिया । डॉ सुमन के.मुखर्जी, महानिदेशक ने अपने वक्तव्य में प्रमुख अतिथि जर्मनी के महावाणिज्य राजदूत मैनफ्रेड अॉस्टर का स्वागत करते हुए अपने विचार व्यक्त किए और संबोधन में एक एमयून और मुख्य अतिथि की अवधारणा पेश की। इसके अलावा, कॉलेज के प्रभारी शिक्षक, डॉ. सुभब्रत गांगुली को मुख्य अतिथि, श्री मैनफ्रेड ऑस्टर, जो जर्मनी के महावाणिज्यदूत हैं, का अभिनंदन करने के लिए बुलाया गया था। मिस्टर ऑस्टर ने मंच से अपने वक्तव्य में जर्मनी और भारत के बीच अंतरराष्ट्रीय संबंधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी । उन्होंने उन कमियों के बारे में बात की जो वहाँ हैं और हम किस तरह चीजों को बेहतर बना सकते हैं जिससे हम सभी देशों के बीच शांति स्थापित कर सकें।जर्मन के कॉनसुलेट अॉसटर ने ऐसेमबली के विभिन्न विषयों पर चर्चा की जो विश्व के देशों में शांति और सौहार्द के लिए प्रतिबद्ध हैं।
अंत में, छात्र मामलों के डीन प्रो दिलीप शाह ने देश के सभी हिस्सों से भाग लेने का फैसला करने वाले युवा प्रतिनिधियों की प्रतिक्रिया की सराहना की, मुनर्स को प्रोत्साहित किया और उन्हें निर्देशित किया कि वे प्रत्येक समिति से कुछ न कुछ सीख सकते हैं।विद्यार्थियों के सीखने के लिए यह एक अच्छा मौका है। समिति के आवंटित सदस्य डिप्लोमेटिक तरीके से अपनी बात को गंभीरता से रख सकते हैं और सभी समितियों से कुछ न कुछ सीख सकते हैं।
हमारा देश उदारवादी दृष्टिकोणों से पूर्ण है जिसमें "वसुधैव कुटुम्बकम्" की भावना है। अंत में, मानद सलाहकार, कॉलेज के पूर्व छात्र स्वप्निल ठाकुर ने मुन के प्रति उनके आभार और सम्मान को स्वीकार किया और एओएन के अपने अपने अनुभवों को साझा किया। इसके साथ ही एओएन के उप-महासचिव ने सभी समितियों के सदस्यों को धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया और फिर "बीईएससी असेंबली ऑफ नेशंस के 6वें संस्करण की शुरुआत" की घोषणा हेमर बजा कर किया।
अगले तीन दिनों 28-29-30 तक चलने वाला यह कार्यक्रम कॉलेज में होने वाला यह एक भव्य आयोजन है।
भवानीपुर एजूकेशन सोसाइटी कॉलेज में विद्यार्थियों ने तीन दिवसीय एसेम्बली अॉफ नेशन का अग्रणी मॉडल 30 संस्थान से 350 विद्यार्थियों ने भाग लिया ।कॉलेज का यह छठवाँ एओएन । सात समितियों गठन हुआ जिनमें प्रमुख रूप से यून सिक्योरिटी कौंसिल, ह्युमन राइट कौंसिल, यून इंटरनेशनल प्रेस, स्टेटस अॉफ वोमेन, क्लाइमेट चैंज, ज्योएंट चीअॉफ स्टॉफ, राज्यसभा कमेटी समितियांँ। जादवपुर युनिवर्सिटी किट युनिवर्सिटी भुवनेश्वर, स्कॉटिश चर्च कॉलेज, सिलीगुड़ी डीपीएस, हल्दिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी आदि शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। उद्घाटन समारोह में समिति के सदस्यों को डीजी डॉ सुमन मुखर्जी, डीन प्रो दिलीप शाह, प्रो मीनाक्षी चतुर्वेदी, टीआईसी डॉ सुभब्रत गंगोपाध्याय ने सदस्यों के बैच लगाकर सम्मानित किया। इसके पूर्व में 27 अप्रैल को एक मोक मुन हुआ था जिसमें विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के रूप में विद्यार्थियों ने भाग लिया था। जानकारी दी डॉ वसुंधरा मिश्र ने ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment